Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना से शादी करना चाहता था, जब सफलता नहीं मिली तो देने लगा कैटरीना और उसके पति को धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना से शादी करना चाहता था, जब सफलता नहीं मिली तो देने लगा कैटरीना और उसके पति को धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को धमकी देने वाले संघर्षरत कलाकार मनविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन छानबीन सांताक्रुज पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पूछताछ में गिरफ्तार मनविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कैटरीना कैफ को दिल और दिमाग से चाहता है। वह उसका बहुत बड़ा फैन है। कैटरीना कैफ से शादी करना चाहता था। जब इसमें सफलता नहीं मिली तो उसने सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके पति को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

कैटरीना के पति विकी कौशल ने दर्ज कराई थी शिकायत

मालूम हो कि बॉलीवुड स्टार अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति सह अभिनेता विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी देने का मामला सोमवार को सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया गया था। अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी लिखित शिकायत में कहा था कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी कैटरीना कैफ और उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दी है। विक्की ने शिकायत में यह भी लिखा था कि आरोपित कई दिनों से सोशल मीडिया पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए दोनों को धमकी देता आ रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी तुरंत अलर्ट हो गई और कुछ ही समय बाद धमकी देने वाले मनविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

कैटरीना से शादी करना चाहता था मनविंदर 

इधर, गिरफ्तार किए गए मनविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ से है और कैटरीना कैफ का फैन है। आरोपित ने बताया कि वह खुद कैटरीना कैफ से विवाह करना चाहता था। इसी वजह से वह कई महीनों से सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल कर रहा था। पुलिस इस मामले की गहन जांच में अभी भी जुटी हुई है। 

Share this:

Latest Updates