Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भगवा चोला पहनकर दो मुस्लिम भाइयों ने मजार पर चढ़ी चादरों को कर दिया आग के हवाले, माहौल बिगाड़ने की साजिश…

भगवा चोला पहनकर दो मुस्लिम भाइयों ने मजार पर चढ़ी चादरों को कर दिया आग के हवाले, माहौल बिगाड़ने की साजिश…

UP News : धार्मिक कटुता और साजिश कुछ भी करा सकती है। मन में भरा नफरत और साजिश का जहर क्या कर सकता है, इसका उदाहरण उत्तरप्रदेश के बिजनौर में देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहर की एक पवित्र मजार (Tomb) पर दो सगे मुस्लिम भाइयों ने भगवा चोला ( Saffron Cloak)  पहनकर तोड़फोड़ की। सैकड़ों साल पुरानी तीन पीर बाबाओं की मजार पर इन भाइयो ने माहौल खराब करने के मकसद से हिंदू धार्मिक वेशभूषा पहन कर तोड़फोड़ की। दोनों ने मजार पर चढ़ी चादरों को भी आग के हवाले कर दिया। बहरहाल, शहर के डीएम और एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। अब उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों भाई बिजनौर के शेरकोट इलाके के रहने वाले हैं।

मजारों को बनाया साजिश का निशाना

यह घटना 25 जुलाई की शाम की बताई जा रही  है। बिजनौर के शेरकोट इलाके के दो सगे भाई आदिल व कमाल ने हिंदू धर्म का लिबास पहन सैकड़ो साल पुरानी “दरगाह भूरे शाह बाबा, जलालशाह बाबा व तीसरी क़ुतुब शाह” की मजार को अपनी साजिश का निशाना बनाया। दोनों ने एक के बाद एक तीनों मजारों को तहस-नहस करना शुरू कर दिया और मजार पर चढ़ी सभी चादरों को आग के हवाले कर दिया।

माहौल बिगाड़ने की नीयत से किया ऐसा

 शुरुआती दौर की पूछताछ के बाद यही अंदाज लगाया जा रहा है कि माहौल को बिगाड़ने की नीयत से दोनों सगे भाइयों ने भगवा रंग का चोला पहनकर वारदात को अंजाम दिया गया। कुछ राहगीरों ने मजार पर तोड़फोड़ की वारदात को देख लिया था और पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। सूचना मिलने के साथ ही बिजनौर डीएम और एसपी मौका ए वारदात पर पहुंच गए और टूटी तीनो मजारों पर मरमत का काम शुरू करा दिया गया। 

Share this:

Latest Updates