Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देखते ही देखते गंगा नदी की तेज धारा में समा गए एक ही परिवार के 4 सदस्य, श्राद्ध कर्म के बाद नहा रहे थे सभी 

देखते ही देखते गंगा नदी की तेज धारा में समा गए एक ही परिवार के 4 सदस्य, श्राद्ध कर्म के बाद नहा रहे थे सभी 

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली सूचना मिली है। 27 जुलाई की सुबह यहां घाट पर श्राद्ध कर्म के बाद गंगा नदी में स्नान कर रहे एक ही परिवार के 4 सदस्य देखते ही देखते तेज धारा में समा गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इनमें एक पुरुष, एक महिला व दो बच्चे शामिल हैं।

अब तक नहीं मिल पाया कोई डूबने वाला

  घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी तक कोई भी डूबने वाला नहीं मिल पाया है। खोजबीन के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। इन लोगों की गंगा में डूबते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डूबने वाले लोगों की पहचान 48 वर्षीय मुकेश कुमार, 32 वर्षीया महिला, 15 साल की सपना कुमारी और 13 साल के चंदन कुमार के रूप में की गई है।

डूब रहे थे 6 लोग, बचाए गए  2

मिली जानकारी के अनुसार, शेखपुरा जिले के निवासी मुकेश कुमार के परिजन अपने परिवार की एक महिला के श्राद्ध कर्म के बाद स्नान कर रहे थे। इस दौरान 6 लोग पानी में डूबने लगे। वहां मौजूद कई लोगों ने तुरंत कूदकर दो लोगों को तो बचा लिया, लेकिन चार लोग पानी में डूबकर लापता हो गए। 

Share this:

Latest Updates