Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Kolkata: मरम्मत के लिए बंद किया गया मध्यमग्राम फ्लाईओवर, एक अगस्त को रात 12 बजे के बाद शुरू होगी यातायात

Kolkata: मरम्मत के लिए बंद किया गया मध्यमग्राम फ्लाईओवर, एक अगस्त को रात 12 बजे के बाद शुरू होगी यातायात

मरम्मत के लिए अगले 4 दिनों तक मध्यमग्राम फ्लाईओवर को पूर्ण रूप से शुक्रवार से ही बंद कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी वाहन इस फ्लाईओवर से होकर नहीं गुजरेगा। इसलिए लोगों से नगर पालिका ने आग्रह किया है कि आप वैकल्पिक मार्ग चुन लें। मध्यमग्राम नगर पालिका की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि निरीक्षण के लिए फ्लाईओवर को आज यानी शुक्रवार से एक अगस्त की रात 12 बजे तक बंद रखा जाएगा। 

मध्यमग्राम बाजार की ओर से गुजरेंगे गाड़ियां

इस बाबत मध्यमग्राम नगर पालिका के चेयरमैन निमाई घोष ने बताया कि इस दौरान जिलाधिकारी की ओर से फ्लाईओवर का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत का निर्देश दिया गया है। इसी कारण से एक अगस्त तक फ्लाईओवर से होकर यातायात सेवा बंद रहेगी। जब तक मध्यमग्राम फ्लाईओवर की मरम्मत का काम जारी रहेगा, तब तक के लिए वाहनों को मध्यमग्राम बाजार इलाके की ओर डाइवर्ट किया गया है। इस कारण इलाके में जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने बताया कि मध्यमग्राम बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों से उनकी बात हुई है। ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने इलाके में ट्रैफिक को नियंत्रण में रखने का आश्वासन दिया। 

Share this:

Latest Updates