Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कैश कांड में बंगाल में पकड़ाए अपने तीनों MLA को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, अब …

कैश कांड में बंगाल में पकड़ाए अपने तीनों MLA को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, अब …

Jharkhand News : कैश कांड में पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पकड़ाए झारखंड के अपने तीनों विधायकों को कांग्रेस ने सस्पेंड कर दिया है। 48 लाख कैश को लेकर विपक्ष और अपने सहयोगी दलों के सवालों से घिरी कांग्रेस ने  यह कड़ा कदम उठाया है। झारखंड कांग्रेस के इंचार्ज अविनाश पांडे ने मीडिया को जानकारी दी है कि जिन विधायकों को 30 जुलाई को कैश के साथ पकड़ा गया था, उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

इनके पास से बरामद कैफ की गिनती मशीन से की गई

कांग्रेस ने जिन 3 विधायकों को सस्पेंड किया है, उनमें- रांची के खिजरी से विधायक राजेश कच्छप, सिमडेगा के कोलेबिरा से विधायक नमन विक्सेल और जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी शामिल हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कांग्रेस के इन तीनों विधायकों को भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़ा गया था। यह रकम इतनी ज्यादा थी कि नोट गिनने की मशीन के जरिए इसकी गिनती करवानी पड़ी है।

Share this:

Latest Updates