Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Commonwealth games: भारोत्तोलन में भारतीय खिलाड़ियों का धमाल, जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण, बिंद्यारानी देवी की चांदी 

Commonwealth games: भारोत्तोलन में भारतीय खिलाड़ियों का धमाल, जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण, बिंद्यारानी देवी की चांदी 

ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित commonwealth games -2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस स्पर्धा में भारत के खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं। जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को एक और पदक दिला दिया है। लालरिनुंगा ने पुरुषों के 67 किग्रा भार वर्ग में कुल 300 किग्रा (स्नैच में 140 और क्लीन एंड जर्क में 160 किग्रा) भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता है। भारोत्तोलन में भारत का यह दूसरा स्वर्ण है। इससे पूर्व मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता है। भारोत्तोलन में भारत का यह पांचवां पदक है। इससे पहले मीराबाई चानू और लालरिनुंगा के अलावा बिंद्यारानी देवी ने रजत, संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता है।

स्पर्धा में ऐसा रहा जेरेमी लालरिनुंगा का स्वर्णिम सफर

आपको बता दें कि स्नैच राउंड में जेरेमी लालरिनुंगा ने पहले प्रयास में 136 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 किलो भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 143 किलो उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहे। इस तरह स्नैच राउंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 किलो रहा। क्लीन एंड जर्क में लालरिनुंगा ने अचछी शुरुआत की है। उन्होंने पहले प्रयास में 154 किग्रा भार उठाया। इसके बाद वह क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 160 किग्रा भार उठाने में कामयाब रहे। इस प्रकार उनका कुल स्कोर 300 किलो हो गया है। इस तरह जेरेमी ने स्वर्ण पदक हालिस किया। इस स्पर्धा में समोआ के वैपावा इओने (293 किग्रा) ने रजत और नाइजीरिया के एडिडियॉन्ग उमोफिया (290 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।

Share this:

Latest Updates