Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भोजपुरी फिल्म संघर्ष-2 में खेसारी लाल के साथ नजर आ सकती हैं अभिनेत्री सबा खान

भोजपुरी फिल्म संघर्ष-2 में खेसारी लाल के साथ नजर आ सकती हैं अभिनेत्री सबा खान

थोड़े ही वक्त में अभिनेत्री सबा खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। वह आने वाले समय में कई भोजपुरी फिल्मों में दिख सकती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर भोजपुरी फिल्म बनाने की घोषणा की है। उनकी फिल्म के कलाकारों की लिस्ट में सबा खान का नाम भी शामिल है। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने जा रही है। भोजपुरी फिल्म संघर्ष-2 वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के बैनर तले बनने वाली है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार और सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं।

यहां पहुंचने के लिए कुछ ज्यादा ही संघर्ष करना पड़ा

पिछले दिनों अभिनेत्री सबा खान ने एक साक्षात्कार में अपने संघर्ष को लेकर कहा था कि उन्हें बचपन से ही अभिनय करने का शौक था, लेकिन मैं एक मुस्लिम परिवार से आती हूं। इसलिए मुझे कुछ ज्यादा ही संघर्ष करना पड़ा। हमारे यहां लड़कियों को इस पेशे में जाने की इजाजत नहीं दी जाती है। मेरे शौक को लेकर मेरे ही परिवार के लोग उन्हें अक्सर ताना मारते थे। कहते थे तुम फ़िल्मों की दुनिया में कुछ नहीं कर पाओगी, वो दुनिया तुम्हारे लिए नहीं बना है। सबा ने बताया था कि जब डांस क्लास के लिए घर से निकलती थी तो परिवार के लोग उसे हर दिन भला बुरा कहते थे। लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसे परिवार से भी अलग कर दिया गया। इतना सब कुछ होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और फिल्मी जगत में आने के लिए अपना संघर्ष जारी रखा। उन्होंने कहा कि मैंने मेहनत और संघर्ष करके अपने घरवालों को गलत साबित कर दिया। आज वह अपने घर की इकलौती सदस्य है जो पैसे कमाती है। उन्हीं के पैसे से उनका पूरा परिवार चल रहा है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सबा खान

आपको बता दें कि सबा खान सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह टाइम टू टाइम अपने फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रहती हैं। उनके फैंस को भी उनकी पोस्ट का इंतजार रहता है। जैसे ही कोई पोस्ट अपलोड होती है तो उस पर लाइक और कमेंट करने से पीछे नहीं रहते हैं। इस वक़्त सबा का स्वर्णिम टाइम चल रहा है। उनके वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज सभी सांग्स मिलेनियम क्लब में शामिल होकर धूम मचा रहे हैं।

Share this:

Latest Updates