Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इसलिए मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को बंदूक रखने का दे दिया लाइसेंस, जान से मारने की…

… और इसलिए मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को बंदूक रखने का दे दिया लाइसेंस, जान से मारने की…

Maharashtra News  : मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को बंदूक रखने का लाइसेंस दे दिया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता को ‘मूसेवाला जैसा हाल’ करने देने की धमकी दी थी। इसके बाद सलमान खान ने 22 जुलाई को मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात कर आत्मसुरक्षा का हवाला देते हुए गन रखने का लाइसेंस मांगा था। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था में कई तरह के परिवर्तन भी किए हैं।

एक्टर ने बढ़ा ली है अपनी सुरक्षा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ाते हुए अपनी कार को अपग्रेड किया है। वह अब लैंड क्रूजर से ट्रेवल करेंगे, जो बुलेटप्रूफ है। एक्टर ने अपनी कार में आरमर के साथ-साथ बुलेट प्रूफ ग्लास लगवाए हैं। बता दें कि यह लैंड क्रूजर का नया वर्जन नहीं है, बल्कि अभिनेता ने अपनी पुरानी कार को ही नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। सलमान खान अब सफेद रंग की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में ट्रेवल करेंगे और उनके साथ सशस्त्र सुरक्षा गार्डों का दस्ता भी रहेगा। आपको बता दें कि पहले सलमान खान लैंड रोवर से सफर करते थे।

Share this:

Latest Updates