Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR : ऑपरेशन गंगा के तहत 250 भारतीयों को लेकर दूसरी फ्लाइट पहुंची दिल्ली, अब तीसरी फ्लाइट…

RUSSIA-UKRAINE WAR : ऑपरेशन गंगा के तहत 250 भारतीयों को लेकर दूसरी फ्लाइट पहुंची दिल्ली, अब तीसरी फ्लाइट…

Russia और Ukraine के बीच 27 फरवरी को युद्ध का चौथा दिन है। युद्ध लगातार भीषण होता जा रहा है। एक तरफ जहां इस युद्ध से डरे यूक्रेन के लोग अपने पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं, दूसरी तरफ भारत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने की पूरी कोशिश कर रहा है। 26 February को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने इस मिशन का नाम ‘ऑपरेशन गंगा’ रखा है।

रवाना हो चुकी है तीसरी फ्लाइट

विदेश मंत्री ने कहा था कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन से निकालकर रोमानिया के रास्ते से एयर इंडिया का विमान 219 भारतीयों को लेकर 26 February की शाम मुंबई में पहुंच चुका है। यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दूसरी फ्लाइट भी 27 February को तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर चुकी है। अब मिली जानकारी के अनुसार बुडापेस्ट (हंगरी) से 240 भारतीय नागरिकों को लेकर ऑपरेशन गंगा के तहत तीसरी फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई है।

Share this:

Latest Updates