Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आज करें भगवान भोलेनाथ के आभूषण नाग देवता की पूजा, कटेंगे सारे संकट

आज करें भगवान भोलेनाथ के आभूषण नाग देवता की पूजा, कटेंगे सारे संकट

Today is Nag Panchami : हर साल  सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व आता है। नाग पंचमी के दिन महिलाएं नाग देवता की पूजा करती हैं। नाग पंचमी का दिन नाग देवता की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन शिव व सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन भोलेनाथ के आभूषण नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

तीसरा मंगला गौरी व्रत

इस साल नाग पंचमी पर विशेष संयोग बन रहा है। नाग पंचमी के दिन तीसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। सावन मास में सोमवार व्रत के साथ ही मंगलवार व्रत का भी विशेष महत्व होता है। मंगलवार व्रत माता पार्वती को समर्पित माना गया है। सावन के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखने का विधान है।

कल 5:41 बजे सुबह तक का है मुहूर्त

नाग पंचमी के दिन शिव योग शाम 06 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा। पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 02, 2022 को 05:13 ए एम बजे

पञ्चमी तिथि समाप्त – अगस्त 03, 2022 को 05:41 ए एम बजे। नाग पंचमी के दिन सुबह 05 बजकर 43 मिनट से सुबह 08 बजकर 25 मिनट तक नाग पंचमी पूजा मुहूर्त है। अवधि 02 घंटे 42 मिनट की है।

Share this:

Latest Updates