Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- कई कलाकार अप्रैल 2023 तक हो जाएंगे दिवालिया, जानें और क्या क्या कहा

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- कई कलाकार अप्रैल 2023 तक हो जाएंगे दिवालिया, जानें और क्या क्या कहा

बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही सक्रिय दिख रही हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर चौकानेवाले पोस्ट कर रही हैं। उनके फैंस को अब उनकी पोस्ट का इंतजार रहता है। अभी हाल में ही अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा किया गया पोस्ट वायरल हो रहा है। ‌ तनुश्री के इस पोस्ट ने बॉलीवुड को सकते में डाल दिया है। ‌ उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा करते हुए बॉलीवुड को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

फाइनेंसर्स बॉलीवुड फिल्मों की नहीं करेंगे फंडिंग

तनुश्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि बॉलीवुड के लिए मेरी भविष्यवाणी है कि 31 दिसंबर 2022 तक फाइनेंसर्स बॉलीवुड फिल्मों की फंडिंग करना बंद कर देंगे। इस पोस्ट को उन्होंने आगे लिखा है कि कई बड़े प्रोडक्शन हाउस व कलाकार अप्रैल 2023 तक दिवालिया हो जाएंगे। दिलाविया हुए लोगों की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल होंगे। उन्होंने लिखा है कि ओटीटी प्लेटफार्म पर आने वाली फिल्मों को भी काफी कम दर्शक मिलेंगे। लोग अब दुनिया भर के कंटेंट ज्यादा देखेंगे, जो हिंदी अथवा दूसरी क्षेत्रीय भाषा में डब किए गए हैं। 

बैकलेश के डर से साउथ के कलाकार बॉलीवुड छोड़ देंगे

दक्षिण भारतीय फिल्में भी कुछ लोग ही देखेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें थोड़ा संघर्ष करना होगा। दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार बैकलैश के डर से बॉलीवुड को ही छोड़ देंगे। देश के लोग बॉलीवुड ओर इसके कलाकारों के खिलाफ हो जाएंगे। वह लिखती हैं कि हमें जो लिखा है या कहा है उसे आप सब याद रखिएगा। ऐसा समय जल्द आने वाला है।

नाना पाटेकर पर भी लगा चुकी हैं गंभीर आरोप

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि तनुश्री दत्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर इन दिनों खासा सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि मुझे अगर कुछ भी होता है तो इसके लिए बॉलीवुड कलाकार और मीटू के आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, सहयोगी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  साल 2018 में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

Share this:

Latest Updates