Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यहां तो सांड भी चढ़ जाता है ट्रेन में, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देख लीजिए, सोचिए क्या होगी यात्रियों की हालत…

यहां तो सांड भी चढ़ जाता है ट्रेन में, यकीन नहीं हो रहा तो खुद देख लीजिए, सोचिए क्या होगी यात्रियों की हालत…

Jharkhand News : कहावत (Proverb) में सुराही में हाथी समाने की बात तो आपने सुनी होगी, लेकिन ट्रेन में यात्रियों के साथ सांड भी चढ़ जाए, ऐसी घटना शायद  पहले कभी नहीं सुनी या देखी होगी। संभव है शुरू में यकीन नहीं हो। ऐसी बात है तो खुद देख लीजिए और महसूस कीजिए कि ट्रेन में अचानक सांड चढ़ जाए तो यात्रियों की क्या हालत होगी। यह घटना झारखंड के साहिबगंज की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कुछ यात्री तुरंत दूसरी बोगी में चले गए

दरअसल, साहिबगंज से बिहार के बीच चलने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में एक सांड सफर करते नजर आया। मिर्जा चौकी रेलवे स्टेशन पर 10-12 लोगों ने सांड को ट्रेन की बोगी में चढ़ा दिया। जब तक किसी की इस पर नजर पड़ती, तब तक ये लोग उसे ट्रेन की सीट से बांधकर चले गए। इसके बाद कुछ यात्री कोच छोड़कर दूसरी बोगी में चले गए। वहीं किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब वायरल हो रहा है।

शरारती तत्वों ने की यह हरकत

बताया जा रहा है कि सांड स्टेशन पर घूम रहा था, जिसे शरारती तत्वों ने ट्रेन के अंदर चढ़ा दिया। उन्होंने उसे ट्रेन की सीट से बांध दिया। बिदकते सांड को देखकर डर के मारे कोच में सवार लोग कुछ नहीं बोल सके। लोगों ने कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि दोबारा इस तरह की घटना न हो, इसके लिए प्रशासन को सजग रहने की जरूरत है। यात्रियों का कहना है कि अगर सांड उग्र हो जाता तो बड़ी घटना घट सकती थी। गनीमत यह रही कि अगले स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर सांड को नीचे उतार दिया।

Share this:

Latest Updates