Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने जीता उपराष्ट्रपति चुनाव, PM मोदी, राहुल और अल्वा सहित अन्य नेताओं ने दी बधाई

NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने जीता उपराष्ट्रपति चुनाव, PM मोदी, राहुल और अल्वा सहित अन्य नेताओं ने दी बधाई

Vice President Election 2022 : 

एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ देश के 14 वें उपराष्ट्रपति होंगे। उन्होंने 6 अगस्त को को विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गेट अल्वा को भारी मतों के अंतर से हराकर उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। नतीजों की घोषणा करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों सदनों के 780 सांसदों में 725 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 15 वोट अवैध पाए गए।

पीएम मोदी ने धनखड़ के आवास पर जाकर की मुलाकात

सिंह ने बताया कि जगदीप धनखड़ को 528 सांसदों का वोट मिला। मार्गेट अल्वा के पक्ष में 182 सांसदों ने वोट डाला। चुनाव जीतने के बाद होनेवाले नए उपराष्ट्रपति को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मार्गेट अल्वा और सभी दलों के अन्य नेताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने धनखड़ के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात भी की।

मार्गरेट अल्वा ने जो कहा

 मार्गरेट अल्वा ने जगदीप धनखड़ को चुनाव जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा “दुर्भाग्य से कुछ विपक्षी दलों ने एकजुट विपक्ष के विचार को पटरी से उतारने की कोशिश में प्रत्यक्ष / अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का समर्थन करना चुना, अपनी खुद की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया।” यह चुनाव खत्म हो गया है। हमारे संविधान की रक्षा, हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने और संसद की गरिमा बहाल करने की लड़ाई जारी रहेगी।”

Share this:

Latest Updates