Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा की अहंकार वाली पट्टी हटाएंगे, तब महंगाई नजर आएगी :अंबा प्रसाद

भाजपा की अहंकार वाली पट्टी हटाएंगे, तब महंगाई नजर आएगी :अंबा प्रसाद

बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के संसद में दिए उस बयान की आलोचना की है, जिसमें जयंत सिन्हा ने देश में महंगाई नहीं होने की बात कही थी। जयंत सिन्हा ने कहा था कि विपक्षी नेताओं को देश में महंगाई खोजने से भी नहीं मिल रही है, क्योंकि महंगाई कहीं है ही नहीं। इस बयान को लेकर जयंत सिन्हा की आलोचना करते हुए अंबा प्रसाद ने कहा कि संसद में महंगाई के मुद्दे पर दिया गया यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

जनता से भद्दा मजाक कर रहे जयंत सीन्हा

महंगाई से आम जनता त्राहिमाम कर रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि होकर भी सांसद महोदय आम जनमानस के साथ भद्दा मजाक कर रहे हैं। सांसद को सलाह देते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि जयंत सिन्हा जी जब अपनी आंखों से बीजेपी की अहंकार वाली पट्टी हटाएंगे तब उन्हें महंगाई नजर आ जाएगी।

Share this:

Latest Updates