Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RSS प्रमुख मोहन भागवत को तिरंगा भेंट करने का कांग्रेस ने किया एलान, इसके बाद ऐसा मचा बवाल कि…

RSS प्रमुख मोहन भागवत को तिरंगा भेंट करने का कांग्रेस ने किया एलान, इसके बाद ऐसा मचा बवाल कि…

MP politics  : भारत की आजादी के अमृत महोत्सव काल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रवेश कराने पर दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। देश का कोई कोना राष्ट्र भावना के ज्वार से अछूता ना रहे, इसके लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है। वाकई इसकी सराहना होनी चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी राष्ट्र भावना को मोदी की भावना से भी ऊंचा उठाना चाहते हैं। इस बीच 6 अगस्त को मध्यप्रदेश में बड़ी घटना सामने आई। कांग्रेस नेता संगीता शर्मा ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को भोपाल में पीपुल्स मॉल में जाकर तिरंगा और किताब भेंट करने का एलान किया था। वह मोहन भागवत को इसे भेंट करने जा भी रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। वह पीसीसी से रवाना हुईं, लेकिन व्यापमं चौराहे पर ही पुलिस ने उन्हें रोका। इसके बाद पुलिस उन्हें वापस पीसीसी ले आई। अपडेट खबर के अनुसार, कांग्रेस कार्यालय को शिवराज ‘मामा’ की सरकार ने पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा भोपाल में जहां संघ प्रमुख भागवत ठहरे हैं, वहां भी बड़ी संख्या के पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

MP कांग्रेस कार्यालय को पुलिस ने घेरा

पुलिस के पीसीसी में पहरा लगाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि जब पूरा देश आजादी की हीरक जयंती मना रहा है, तब मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तिरंगा भेंट करने से रोक रही है। संगीता शर्मा और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता आज संघ प्रमुख को तिरंगा भेंट कर रहे थे, ताकि उनके अंदर भी राष्ट्रवाद की भावना जागृत हो सके। लेकिन, इस कदम का स्वागत करने के बजाय सुबह से ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय को पुलिस ने घेर लिया।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रास्ता रोक लिया और तिरंगा भेंट नहीं करने दिया। मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि आजाद भारत में क्या भाजपा की सरकार में राष्ट्रध्वज भेंट करना अपराध है।

तिरंगा भेंट करना भी गुनाह हो गया

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में बिना किसी सूचना के पुलिस घुस गई। कांग्रेस की मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा आज आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रध्वज तिरंगा भेंट करने जा रही हैं। तिरंगा भेंट करने से पहले ही संगीता शर्मा के कक्ष में पहुंच गई पुलिस। मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा के कमरे में भी पुलिस तैनात। पीसीसी के बाहर भी पुलिस तैनात। आजादी के अमृत महोत्सव में तिरंगा भेंट करना भी हो गया गुनाह।

Share this:

Latest Updates