Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार के मधेपुरा की घटना, ऐसा भी कहीं पिता और पति होता है, पत्नी और बेटी का सर से धड़ किया अलग 

बिहार के मधेपुरा की घटना, ऐसा भी कहीं पिता और पति होता है, पत्नी और बेटी का सर से धड़ किया अलग 

Bihar news : बिहार के मधेपुरा से दिल दहलाने वाली खबर आई है। यहां एक शख्स ने धारदार हथियार से काटकर अपनी बच्ची और पत्नी का सर से धड़ से अलग कर दिया है। इस घटना के बाद गांव में हर ओर कोहराम मच गया। यह घटना मधेपुरा जिले के श्रीनगर थानाक्षेत्र की रामनगर महेश पंचायत की है। बेटी और पत्नी की बर्बर हत्या करने वाले शख्स का नाम मोहम्मद जिब्राइल है। हत्या के बाद भी जिब्राइल का प्रतिशोध कम नहीं हुआ। उसने हत्या करने के बाद पत्नी के कटे हुए सिर को ससुराल पहुंचा दिया। इसके बाद डेढ़ साल की पुत्री की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित की मां को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी का कटा सिर लेकर पहुंचा ससुराल

इस हत्याकांड की जानकारी देते हुए श्रीनगर थानाप्रभारी ने बताया कि मोहम्मद जिब्राइल ने पारिवारिक विवाद के कारण शुक्रवार की रात पत्नी मुरसुदा खातून और डेढ़ साल की मासूम पुत्री जिया प्रवीण की सिर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर में ही टेबल पर बच्ची के सिर को रख दिया। पत्नी के सिर को मधेपुरा थाना के भर्राही ओपी अंतर्गत मछभखडा गांव स्थित ससुराल के दो मीटर के दूरी पर सड़क पर बने पुल पर रखकर चला आया। इसके बाद पांच वर्षीय पुत्र जीके और 12 वर्षीय पुत्र जिशान को अपने साथ लेकर भाग गया।

दोनों बेटों को अपने साथ लेकर फरार हुआ हत्यारा

मोहम्मद जिब्राइल अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के बाद ट्रेन पकड़कर दोनों बेटों के साथ फरार हो गया है। मृतकों में मोहम्मद जिब्राइल की पत्नी रुकसाना 30 साल और बेटी जिया डेढ़ साल शामिल हैं। घटनास्थल से एक खून से सनी हुई पर्ची भी मिली है। पर्ची में आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।हत्याकांड पर फिलहाल पुलिस ने कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वह जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहेगी। फिलहाल हत्यारोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates