Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब कांग्रेस का यह नेता शामिल होगा भारतीय जनता पार्टी में, अमित शाह की मौजूदगी में लेगा सदस्यता

अब कांग्रेस का यह नेता शामिल होगा भारतीय जनता पार्टी में, अमित शाह की मौजूदगी में लेगा सदस्यता

कांग्रेस पार्टी का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तेलंगाना के एक कांग्रेस विधायक ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी और विधायक पद से त्यागपत्र दे चुके राजगोपाल रेड्डी 21 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लेंगे। वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस आशय की जानकारी तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय ने कहा कि जब तक राजगोपाल रेड्डी कांग्रेस में थे, तब तक वह कांग्रेस को अच्छे दिख रहे थे, परंतु भाजपा में आते ही वह बुरे हो गए।

मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव हारेंगे चुनाव

कांग्रेस विधायक राजगोपाल रेड्डी के कांग्रेस होने की घोषणा के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने राजगोपाल रेड्डी की कड़ी आलोचना की थी। इधर बंडी संजय ने कहा कि मुनुगोडू चुनाव को भाजपा हर हाल में जीतेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव खुद मुनुगोडू उप-चुनाव हार रहे हैं। इसलिए वह चुनाव टालना चाह रहे हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता दासोजु श्रवण के बारे में बंडी संजय ने कहा कि श्रवण राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े व्यक्ति हैं। वह पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक आंदोलनों में भाग ले चुके हैं।

10 से 12 विधायक कभी भी दे सकते हैं अपना इस्तीफा

बंडी संजय ने कहा कि तेलंगाना आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले श्रवण को राज्य का पूरा इतिहास पता है। आंदोलन के समय मुझे और अन्य लोगों को वह सलाह मशवरा दिया करते थे। उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय ने कहा कि कम से कम 10 से 12 विधायक भाजपा से सीधे संपर्क में हैं। यह विधायक कभी भी विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा दे सकते हैं। 

Share this:

Latest Updates