Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR : अफसरों को अब हर महीने देनी होगी अपने काम की पूरी रिपोर्ट, मुख्यमंत्री और राज्‍यपाल करेंगे समीक्षा

BIHAR : अफसरों को अब हर महीने देनी होगी अपने काम की पूरी रिपोर्ट, मुख्यमंत्री और राज्‍यपाल करेंगे समीक्षा

बिहार सरकार के कामकाज व प्रशासन को पारदर्शी बनाने को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने सभी विभागों को टास्क दे दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों व सचिवों को भेजे गए पत्र में कहा है कि हर विभाग में काम करने वाले राजपत्रित पदाधिकारियों द्वारा निबटाए गए मामलों की अब मासिक तालिका तैयार की जाएगी।यह देखा जाएगा कि किस विभाग के प्रधान सचिव, सचिव, विशेष सचिव व अपर मुख्य सचिव द्वारा कितना काम किया गया।

मासिक तालिका प्रभारी मंत्री देखेंगे

अगले महीने की समाप्ति पर दिए गए आदेशों को प्रधान सचिव, सचिव या विशेष सचिव के पास रिपोर्ट देनी है। इसमें यह भी कहा गया है कि प्रधान सचिव, सचिव व विशेष सचिवों और अपर सचिवों द्वारा निबटाए गए मामलों की तालिकाएं संबंधित विभाग की ओर से तैयार किया जाएगा। यह तालिका प्रभारी मंत्री द्वारा देखा जाएगा। मंत्री के देखे जाने के बाद उसे मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। मासिक तालिकाएं मुख्यमंत्री और राज्यपाल के पास उस रिपोर्ट के एक साथ भेजा जाएगा।

सभी विभागों में होगा लागू यह सर्कुलर

बिहार मंत्रिमंडल विभाग द्वारा सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व सचिव को बिहार कार्यपालिका नियमावली 1979 के नियम 24 के अनुपालन के संबंध में निर्देश दिया गया है। विभाग ने बिहार कार्यपालिका नियमावली के नियम 24 में कार्य का विभाग द्वारा निबटारा का प्रावधान किया गया है। सभी विभागों को नियम 24 की प्रति भेज दी गई है। शासन में पारदर्शिता को लेकर सरकार द्वारा जारी किया गया यह सर्कुलर सभी विभागों को हर महीने सुनिश्चित करना होगा। इससे हर विभाग में किए जा रहे फाइलों के निबटारे की अद्यतन स्थिति से मंत्री भी अवगत रहेंगे। साथ ही अधिकारियों पर दबाव भी बना रहेगा जिससे उनके कार्यों की मानीटरिंग हर माह हो सकेगी।

Share this:

Latest Updates