Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BJP के इस फायर ब्रांड विधायक जी ने मुनव्वर फारुकी को दी खुली चेतावनी, कहा- जहां शो करेगा, आग लगा देंगे

BJP के इस फायर ब्रांड विधायक जी ने मुनव्वर फारुकी को दी खुली चेतावनी, कहा- जहां शो करेगा, आग लगा देंगे

Telangana News : तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक फायर ब्रांड विधायक जी ने 11 अगस्त को स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर हमला करने की खुली धमकी दी है । कहा कि अगर राज्य सरकार ने मुनव्वर को हैदराबाद में शो करने की इजाजत दी तो वे उस मंच को जला देंगे। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में, हैदराबाद के गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि कॉमेडियन ने हिंदू देवताओं पर मजाक उड़ाया था। उसे हैदराबाद में शो करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

‘हम उसकी पिटाई करेंगे’

भाजपा विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर उसे हैदराबाद में शो करने के लिए आमंत्रित किया जाता है तो दिखा देंगे कि क्या होगा। जहां कहीं भी प्रोग्राम होगा, हम उसकी वहीं पिटाई करेंगे। जो कोई भी उसे जगह देने की पेशकश करेगा, हम उसे आग लगा देंगे।” उन्होंने कहा, “अगर वह तेलंगाना आता है तो हम निश्चित रूप से उसे हमारे भगवान राम को गाली देने के लिए सबक सिखाएंगे। यह एक चैलेंज है।”

10 अगस्त को फारूकी ने दी थी शो के बारे में जानकारी

बता दें कि फारुकी ने 10 अगस्त को इंस्टाग्राम पर अपने शो के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि 20 अगस्त को हैदराबाद में उनका – डोंगरी टू नोव्हेयर – नाम से एक शो है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हैदराबाद, लिंक इन बायो।” इस शो के टिकट 499 रुपये रखे गए हैं और इन टिकटों ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा।

Share this:

Latest Updates