Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देवघर में आठवीं के छात्र की बर्बर हत्या, छात्र के शव पर सौ सौ से ज्यादा चाकुओं के निशान, पुलिस को दोस्त पर शक, चार संदिग्ध हिरासत में लिए गए

देवघर में आठवीं के छात्र की बर्बर हत्या, छात्र के शव पर सौ सौ से ज्यादा चाकुओं के निशान, पुलिस को दोस्त पर शक, चार संदिग्ध हिरासत में लिए गए

Jharkhand news : देवघर जिला अंतर्गत जसीडीह थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी छात्र सूरज कुमार (16) की नृशंस हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर सौ से अधिक चाकू के निशान मिले गए हैं। सूरज जसीडीह के एसडीएम पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार सुबह उसका शव दुबे तालाब के समीप झाड़ी के पास बरामद किया गया। हत्या के पीछे उसके ही दोस्त का हाथ होने की आशंका की जा रही है। सूरज के एक लड़की से बात करने के कारण हत्या होने की संभावना जताई जा रही है।

शाम सात बजे आया था सूरज के दोस्त का फोन

सूरज के स्वजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे थे, तभी सूरज के दोस्त का फोन आया। कुछ देर बाद ही उसका दोस्त उसको घर से बुलाकर ले गया। रात अधिक होने पर भी सूरज घर नहीं लौटा। तब स्वजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने खोजबीन शुरू की। रात भर खोजबीन के बाद सूरज का कुछ भी पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन भी बंद बता रहा था। अनहोनी की आशंका पर स्वजनों ने जसीडीह थाने की पुलिस को सूचना दी। गुरुवार को दुबे तालाब के समीप झाड़ी में सूरज का शव पड़े होने की सूचना स्वजनों को मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की हालत काफी खराब थी, उसके पूरे शरीर पर चाकू के वार थे। पुलिस ने स्वजनों से पूछताछ के बाद चार संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

एक लड़की से बात करता था सूरज 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूरज नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से अक्सर फोन पर बातचीत करता था। सूरज का दोस्त भी उस लड़की से बातचीत करता था। इस पर सूरज का दोस्त एतराज जताता था। कुछ दिन पहले इसी कारण दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस भी सूरज के दोस्त को शक की निगाहों से देख रही है। उस पर हत्या का शक जता रही है। स्वजनों ने देर शाम तक इस मामले में पुलिस में प्राथमिकी नहीं कराई थी। कई लोगों का कहना है कि हत्याकांड में एक से अधिक लोगों के होने की संभावना है। 

Share this:

Latest Updates