Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और फ्लाइट में इस तरह बेशर्मी से सिगरेट पीने लगा यह शख्स, एक पुराना वीडियो वायरल होने के बाद..

…और फ्लाइट में इस तरह बेशर्मी से सिगरेट पीने लगा यह शख्स, एक पुराना वीडियो वायरल होने के बाद..

Smoking Cigarette in Flight : विमान में एक शख्स के पूरी बेशर्मी से सिगरेट पीने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह एक पुराना वीडियो है, लेकिन इस पर इतने कमेंट्स आ रहे हैं कि स्पाइस जेट समेत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक को जवाब देना पड़ा। दरअसल ये वीडियो 23 जनवरी 2022 का है। इसमें बलविंदर कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया नाम के शख्स को विमान के अंदर सिगरेट पीते देखा जा सकता है। इस दिन बलविंदर कटारिया ने दुबई से दिल्ली की यात्रा स्पाइसजेट के विमान से की थी और यह वीडियो बनाया गया था। 11 अगस्त को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और कार्रवाई की मांग उठने लगी। 

‘की जा चुकी है जरूरी कार्रवाई’

मामले में सफाई देते हुए स्पाइसजेट एयरलाइन ने कहा कि ये पुराना वीडियो है और इस मामले में जरूरी कार्रवाई की जा चुकी है। एयरलाइन ने कहा कि सोशल मीडिया पर दिख रहे फ्लाइट में आराम से सिगरेट पीने वाले वीडियो को लेकर जनवरी 2022 में ही जांच हो पूरी हो चुकी है। इस मामले को लेकर गुरुग्राम के उद्योग विहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी और यात्री को 15 दिनों के लिए बैन कर दिया गया था।

Share this:

Latest Updates