Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पत्नी है या डकैत : अपने ही पति की तिजोरी पर डाला डाका, भाइयों के साथ मिलकर ‘लूट’ लिया गोदाम

पत्नी है या डकैत : अपने ही पति की तिजोरी पर डाला डाका, भाइयों के साथ मिलकर ‘लूट’ लिया गोदाम

Uttar Pradesh news : उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक व्यक्ति का होश उड़ाकर रख दिया है। यह कारनामा किसी और की नहीं, बल्कि युवक की पत्नी और उसके सालों की है। आश्चर्यजनक बात यह है कि यहां पत्नी ने अपने ही सुहाग की तिजोरी पर डाका डाल दिया। महिला ने अपने भाइयों संग मिलकर पति का पूरा का पूरा गोदाम खाली कर दिया। इस घटना ने पति ही नहीं बल्कि पुलिस के भी होश उड़ाकर रख दिए हैं।

पत्नी और उसके भाइयों पर दर्ज करवाया मामला

आपको बता दें कि गत दिनों युवक ने गोदाम के लिए एक घर किराए पर लिया था, जहां उसने सामान रखा। इस बात की जानकारी जब उसकी पत्नी को हुई तो उसने अपने भाइयों को बुलाकर गोदाम में रखा सामान गायब करवा दिया। गायब किए गए सामान की कीमत करीब साढ़े छह लाख बताई जा रही है। जब गोदाम के मालिक को असलियत का पता लगा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पीड़ित व्यक्ति ने इसके बाद अपनी पत्नी और उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

13 साल पहले हुई थी शादी

बरेली के इज्जतनगर में मुंशी नगर हाल आलोकनगर के रहने वाले कपिल शर्मा ने बताया कि उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। थोक कारोबार है। 13 वर्ष पूर्व उनकी शादी इज्जतनगर में आलोक नगर की रहने वाली संगीता शर्मा उर्फ संगीता गिरि से हुई थी। शादी के तीन चार साल बाद ही उनके घर में पत्नी विवाद करने लगी। उनकी पत्नी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट करने लगी। वो झगड़े से तंग आकर पत्नी के खिलाफ सुभाष नगर थाने में पहले भी एक मामला दर्ज करा चुके हैं। 

गोदाम से साढ़े छह लाख का बेच दिया सामान

उन्होंने बरेली के मुंशी नगर में एक घर ले लिया। वहां उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक का गोदाम बना लिया। लेकिन उनकी पत्नी ने पड़ोसी महिला के साथ झगड़ा कर उन पर ही मुकदमा दर्ज करवा दिया। बाद में उन्होंने उस मुकदमे को खत्म कराया। आरोप है कि पत्नी ने अपने भाई रंजीत गिरी और सोनू, कृष्णा गिरी, हर्षित गिरी उर्फ मोनू के साथ उनके गोदाम से सामान बेचना शुरू कर दिया। फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत करीब 6.5 लाख का सामान बेच दिया। गोदाम में सामान कम होने पर उन्हें इसकी जानकारी लगी। थाना इज्जतनगर में उन्होंने पत्नी संगीता शर्मा व उसके मायके वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Share this:

Latest Updates