Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह देखते ही देखते धरती में समा गया यह बाइक चालक…

… और इस तरह देखते ही देखते धरती में समा गया यह बाइक चालक…

Bike Rider Falling In Pit : जरा सी चूक के कारण बड़ा हादसा हो जाता है। इस तरह के तमाम उदाहरण हमें देखने और सुनने को मिलते रहते हैं। सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो से साफ पता चलता है कि एक चूक की वजह से एक बाइक सवार शख्स देखते ही देखते कैसे धरती में समा गया। वायरल हो रहे इस वीडियो (Shocking Video) को देखकर यकीनन खुद की आंखों पर भरोसा करना मुश्किल है।

18 हजार से ज्यादा लोगों ने किया लाइक

सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर क्या वीडियो शेयर किया गया है। इसे अब तक एक मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बाइक चालक का ध्यान कहां था।’ मतलब ध्यान में कमी के कारण यह हादसा हुआ।

सड़क किनारे खड़ा था बाइक चालक

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स बाइक पर सवार होकर सड़क किनारे खड़ा है। इस बीच वो शख्स बाइक को पीछे कर रहा होता है, तभी वह अचानक गड्ढे में गिर जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के पास एक गड्ढा भी है, जो देखने में काफी गहरा लग रहा है। यह गड्ढा बाइक सवार को नजर नहीं आता है, जिसके चलते बाइक पीछे करते समय वह इसमें गिर जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक का पीछे वाला टायर गड्ढे में चला जाता है और देखते ही देखते बाइक सवार गड्ढे में समा जाता है।

Share this:

Latest Updates