Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पहले संस्कृत बाद में हिंदी और अब अंग्रेजी में भी होने लगी भगवान सत्यनारायण की कथा

पहले संस्कृत बाद में हिंदी और अब अंग्रेजी में भी होने लगी भगवान सत्यनारायण की कथा

पहले संस्कृत उसके बाद हिंदी और अब अंग्रेजी में सत्यनारायण भगवान की कथा होने लगी है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में सत्यनारायण कथा अंग्रेजी में होती देखी और सुनी जा सकती है। इस वीडियो में पंडित जी अंग्रेजी में भक्तों को कथा सुनाते दिख रहे हैं। वीडियो में जिनके यहां कथा हो रही है उस घर के महिला पुरुष और बच्चे सतनारायण कथा बड़े ही चाव से सुन रहे हैं। 

हिंदू धर्म का ज्ञान अब अंग्रेजों को भी मिलने वाला है

सतनारायण भगवान की इस कथा में पूजा सामग्री और कथा प्रस्तुत करने के तौर-तरीकों से ऐसा लगता है कि यह कथा दक्षिण भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई है। आपको बता दें कि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अंग्रेजी बोली जाती है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सतनारायण कथा का यह वीडियो दक्षिण भारतीय किसी घर का है। यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर हजारों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर तरह-तरह के ढेर सारे कमेंट आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक ने लिखा, ‘चलो हिंदू धर्म का ज्ञान अब अंग्रेजों को भी मिलने वाला है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि भारत प्रगति पर है। वहीं कुछ यूजर्स इसे क्रांतिकारी बता रहे हैं। 

सत्यनारायण पूजा का हिंदू धर्म है बड़ा महत्व

आपको बताते चलें कि सावन हिंदुओं का पवित्र महीना है। इस महीने में सतनारायण पूजा करने से विशेष लाभ होता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार कई लोग हर वर्ष सावन के महीना में यह पूजा बड़े ही आत्मीयता के साथ घर में करते हैं। हर  के दौरान कई घरों में सत्यनारायण पूजा कराई जाती है। सत्य को नारायण रूप में पूजना ही भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा है। सबसे प्रतिष्ठित व्रत कथा के रूप में भगवान श्री सत्यनारायण व्रत कथा बताई गई है। कहा गया है कि संसार में नारायण ही सत्य हैं, बाकी सब माया है।

Share this:

Latest Updates