Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां ने पीएम मोदी से कर दी बड़ी अपील, भारत का इंडिया नाम को बदल दीजिए

क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां ने पीएम मोदी से कर दी बड़ी अपील, भारत का इंडिया नाम को बदल दीजिए

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां समय-समय पर कुछ ऐसा कर देती हैं या ऐसा बयान दे देती हैं कि वह सुर्खियां बटोरने लगती हैं। पूर्व में वह अपने पति मोहम्मद शमी पर भी सनसनीखेज आरोप लगा चुकी हैं। अब उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा है कि भारत का इंडिया नाम बदल दीजिए। उनकी इस अपील से वह रातों-रात फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पीएम मोदी से खास अपील की है। हसीन जहां ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह से भी देश का नाम बदलने की अपील की है।

हमारा देश, हमारा सम्मान

 उन्होंने भारत के इंडिया नाम पर आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा हमारा देश, हमारा सम्मान। मैं भारत से बेहद प्यार करती हूं। हमारे देश का नाम सिर्फ भारत या हिंदुस्तान होना चाहिए। हसीन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय गृहमंत्री जी से दरख्वास्त है कि इंडिया नाम को बदल दें, जिससे कि पूरी दुनिया में हमारे देश को भारत या हिंदुस्तान कहें ना कि इंडिया। 

हसीन जहां ने एक वीडियो भी शेयर किया

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट उसे पोस्ट करने के बाद उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें तीन लड़कियां सफेद रंग की पोशाक में नाच रही हैं और उनकी चुनरी का रंग केसरिया, सफेद और हरा है। यह भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को दर्शा रहा है। इस वीडियो में ‘देश रंगीला’ गाना बज रहा है।

Share this:

Latest Updates