Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार  के CM नीतीश कुमार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख अन्य रोजगार देने का किया ऐलान, डिप्टी सीएम तेजस्वी बोले …

बिहार  के CM नीतीश कुमार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख अन्य रोजगार देने का किया ऐलान,  डिप्टी सीएम तेजस्वी बोले …

Bihar News  : बिहार के चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार ने राजधानी पटना के गांधी मैदान में स्वतंत्रता की 75 वीं सालगिरह के अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद अपने संबोधन में राज्य के युवाओं को 10 लाख नौकरी और 10 लाख अन्य रोजगार देने का ऐलान किया। राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर तेजस्वी यादव ने  इसे ऐतिहासिक बताया है। 

जज्बा है बिहारी, जुनून है बिहार

सोमवार को तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान किया है। 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएंगी। जज़्बा है बिहारी, जुनून है बिहार, उत्तम बिहार का सपना करना है साकार। 

जनता का असल मुद्दा

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता का असल मुद्दा यही है। बिहार के हर एक नौजवान के दिल में जो उम्मीद और ख्वाहिश थी, हमलोग साथ मिलकर उस पर काम कर रहे हैं। जनता के असल मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए।  4-5 दिनों से सब लोग कह रहे थे कि आप नौजवानों को कब रोजगार देंगे। आज मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान से ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया है कि हमलोग साथ मिलकर युवाओं को नौकरी देने पर काम करेंगे।

बेरोजगारी हटाना प्राथमिकता

 डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि बेरोजगारी हटाना हमारी प्राथमिकता में है। हम लगातार इसका जिक्र करते रहे हैं। जनता ने हमें वोट भी इसी मुद्दे पर दिया है। बेरोजगारी मुद्दा रहा है और इसे हटाने के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे।

Share this:

Latest Updates