Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी के इस होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, मालिक समेत 9 जोड़े युवक- युवतियां गिरफ्तार

मोतिहारी के इस होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, मालिक समेत 9 जोड़े युवक- युवतियां गिरफ्तार

Bihar news : बिहार अंतर्गत मोतिहारी जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि जिले के एसपी डॉक्टर आशीष को किसी शख्स ने मोबाइल पर इस गलत धंधे की सूचना दी थी। इसके बाद एसपी ने चकिया एसडीपीओ संजय कुमार को उक्त होटल में छापेमारी करने का निर्देश दिया। जब पुलिस छापेमारी करने मुजफ्फरपुर एनएच – 28 के किनारे हरपुर नाग स्थित पिंक होटल पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई।

पिछले कई माह से चल रहा था यह गंदा खेल

छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि होटल में जिस्मफरोशी का कारोबार हो रहा है। यहां कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। इस दौरान होटल के मालिक और 9 जोड़े युवक-युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। ‌ पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि यहां पिछले कई माह से यह गंदा काम होटल मालिक के संरक्षण में चल रहा था। छापेमारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर के अलावा महेश्वर चकिया थाना के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।

Share this:

Latest Updates