Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शादी के 6 साल बाद अब मां बनेंगी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु, इंस्टाग्राम पर शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

शादी के 6 साल बाद अब मां बनेंगी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु, इंस्टाग्राम पर शेयर की बेबी बंप की तस्वीर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं। इस आशय कि जानकारी खुद बिपाशा बसु और उनके पति करण ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच साझा की है। बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी मैटरनिटी फोटोशूट का एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिस तस्वीर को बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उस पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस तस्वीर में बिपाशा व्हाइट शर्ट पहने अपने पति के साथ बेबी बंप एक्सपोज करती दिख रही हैं। करते हुए दिख रही हैं। इस दौरान बिपाशा के पति करण ग्रोवर उनके बेबी बंप चुमते हुए नजर आ रहे हैं। 

‘एक नया वक्त, एक नया फेज और एक नई रोशनी

इस तस्वीर को साझा करते हुए बिपाशा ने कैप्शन लिखा है। ‘एक नया वक्त, एक नया फेज और एक नई रोशनी हमारे जीवन में जुड़ने जा रहा है। अब हमारे जीवन की फैमिली पूरी होने वाली है। बिपाशा आगे लिखते हैं। हमने इस जीवन का आरंभ अकेले ही किया था। इसके बाद हम एक- दूजे से मिले। दो लोगों के लिए इतना ज्यादा प्यार, हमें थोड़ा अनफेयर लगने लगा था। इसलिए अब हम तीन होने जा रहे हैं। यह बच्चा हमारे प्यार की अमूल्य निशानी है। ‌ हमारा बच्चा जल्द ही हमारे जीवन में खुशियां लाने वाला है।  हमारे जीवन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। दुर्गा दुर्गा।’ बिंदास अभिनेत्री बिपाशा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ सेलिब्रिटी भी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। 

फिल्म अलोन कैसेट पर पहली बार मिले थे दोनों 

आपको बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी से संबंधित खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं थीं। लेकिन इन सबके बीच पहली बार बिपाशा बसु ने स्वयं इस बात की पुष्टि की है। ज्ञात हो कि अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण ग्रोवर वर्ष 2015 में फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर पहली बार मिले थे। यह करण ग्रोवर की पदार्पण फिल्म थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा बसु और करण ग्रोवर के बीच दोस्ती परवान चढ़ी थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और 30 अप्रैल 2016 को दोनों हमेशा हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। 

Share this:

Latest Updates