Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR : रूस से बातचीत के पहले यूक्रेन ने किया स्पष्ट, न सरेंडर करेंगे,न 1 इंच जमीन…

RUSSIA-UKRAINE WAR : रूस से बातचीत के पहले यूक्रेन ने किया स्पष्ट, न सरेंडर करेंगे,न 1 इंच जमीन…

Russia और Ukraine के बीच 28 फरवरी को जंग का पांचवा दिन है। 27 फरवरी को दोनों के बीच बेलारूस की सीमा पर बातचीत पर सहमति बन गई थी। इस बीच यूक्रेन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह रूस के सामने सरेंडर नहीं करेगा। वह अपनी 1 इंच जमीन भी रूस को नहीं देगा। बातचीत से पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने युद्ध की शुरुआत के बाद बातचीत शुरू होने से पहले कहा, “हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, हम अपनी एक इंच हिस्‍सा भी नहीं छोड़ेंगे।”

पश्चिम पर पुतिन ने लगाया आरोप

रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने कहा, ”मैंने रक्षा मंत्री और रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख को रूसी सेना के निवारक बलों को युद्ध सेवा के एक विशेष मोड में डालने का आदेश देता हूं। ” रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम पर उनके देश के खिलाफ कदम उठाने का आरोप लगाया है। पुतिन के बयान के लगभग उसी समय यूक्रेन ने घोषणा की कि वह बेलारूस के साथ अपनी सीमा पर रूस के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। यह निर्णय यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमिर जेलेंस्‍की और बेलारूस के नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद लिया गया।

बैलेंस की ने जताई है आशंका

राष्ट्रपति जेलेंस्‍की ने कहा, “मैं वास्तव में इस बैठक के परिणाम में विश्वास नहीं करता हूं, लेकिन उन्हें कोशिश करने दें, ताकि बाद में यूक्रेन के एक भी नागरिक को कोई संदेह न हो कि मैंने राष्ट्रपति के रूप में युद्ध को रोकने की कोशिश की थी.”

Share this:

Latest Updates