Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आश्चर्यजनक : बिहार के एक हिंदू युवक ने 17 साल में की छह शादियां, पहली पत्नी ने खोला भेद तो…

आश्चर्यजनक : बिहार के एक हिंदू युवक ने 17 साल में की छह शादियां, पहली पत्नी ने खोला भेद तो…

Amazing: A Hindu youth from Bihar married six times in 17 years, when the first wife revealed the secret, Jharkhand news, Bihar news: हिन्दू परिवार में एक से अधिक शादी करने के मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। दो-तीन शादियों की बात किसी कारण से होते ही देखा गया है। लेकिन यदि एक हिंदू युवक महज 17 साल में शादी कर ले, ऐसी घटना पहले नहीं सुनी गई है। लेकिन बिहार के बेगूसराय निवासी एक शख्स ने छह शादी करके सबको हैरत में डाल दिया है।

फिलहाल झारखंड की महिला के साथ रह रहा युवक

आपको बताते चलें कि बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर निवासी रंजन कुमार यादव ने पहली शादी 2005 में की थी। उसके बाद अब तक यानी 17 वर्षों में उसने पांच और शादी की। वर्तमान में वह और झारखंड की एक महिला पति-पत्नी बन कर रह रहे हैं। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा उसकी पहली पत्नी रुबी देवी ने किया है। पति द्वारा बेरहमी से पिटाई करने के कारण सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती महिला ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी सहित हर कोई आश्चर्य में पड़ गया।

पहली पत्नी बोली – दिल फेंक युवक है रंजन कुमार

युवक की पहली पत्नी रूबी देवी ने बताया है कि 2005 में उनकी शादी हरिशंकर गोप के पुत्र रंजन कुमार से हुई थी। दो बच्चे भी हुए। लेकिन रंजन अपने दिल फेंक और आशिकाना मिजाज से लगातार अन्य महिलाओं से भी संपर्क बनाते रहता था। उसने दूसरी शादी दिल्ली में एक महिला एवं तीसरी शादी मनेर निवासी महिला से किया। 

झारखंड की तीन महिलाओं संग है उसका संबंध

इसके बाद भी रंजन का मन नहीं भरा तो उसने झारखंड में तीन महिलाओं के साथ संबंध बनाया। रंजन अभी अपने चेरिया बरियारपुर स्थित अपने पैतृक गांव में झारखंड के रहने वाली महिला के साथ रह रहा है। रूबी ने आरोप लगाया है कि वह उसके इस कारनामे का अक्षर विरोध करते थी। इस कारण वह उसकी हमेशा पिटाई करता था। इस मामले में पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, वही पीड़ित महिला ने जिला प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Share this:

Latest Updates