Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार, पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, जानिए क्या कहा…

राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार, पत्नी ने दिया हेल्थ अपडेट, जानिए क्या कहा…

हर घंटे देश के जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर अपडेट आ रहे हैं। कल उनकी हालत खराब होने की बात कही जा रही थी, लेकिन आज उनकी सेहत में सुधार की बात सामने आई है। राजू श्रीवास्तव की पत्नी  शिखा ने बताया है कि आज राजू की तबीयत थोड़ी ठीक है। पिछले 9 दिनों से राजू एम्स में भर्ती हैं। 

पत्नी का बयान
राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव की तरफ से राजू के मुख्य सलाहकार अजीत सिन्हा ने दावा किया है कि राजू की सेहत में कल की तुलना में आज अच्छा सुधार हो रहा है। सभी से प्रार्थना है कि भगवान से प्रार्थना करें, वह ठीक हो जाएंगे।

उड़ रहीं अफवाहें


राजू श्रीवास्तव के दोस्त अशोक मिश्रा और मैनेजर राजेश शर्मा ने बताया कि राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर जितनी भी अफवाहें उड़ रही हैं और मीडिया में न्यूज आ रही हैं, उन सभी से परिवार आहत है। अशोक मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर्स राजू को ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। डॉक्टर्स उन्हें अपनी निगरानी में रखे हुए हैं। डॉक्टर्स ने ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है, न ही कोई बुरी खबर है। कई सारे चैनल्स और मीडिया में राजू के निधन की खबर चली, इसने भाभी को बहुत आहत किया। वह रो रही थीं। बच्चे यंग एज के हैं। वे रो रहे हैं। बच्चे कह रहे पापा हमारे सामने हैं और उनके बारे में ऐसी खबर चल रही है। वे लोग काफी अपसेट हैं।

Share this:

Latest Updates