Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पति और अपने तीन बच्चों को छोड़कर महिला प्रेमी के साथ भाग गई सऊदी अरब, जब पति को मालूम हुआ तो पति ने उठाया खौफनाक कदम

पति और अपने तीन बच्चों को छोड़कर महिला प्रेमी के साथ भाग गई सऊदी अरब, जब पति को मालूम हुआ तो पति ने उठाया खौफनाक कदम

Karnatak news : कर्नाटक के तुमकूरु जिले में हैरत में डाल देने वाली घटना प्रकाश में आई है। प्रेमी के साथ पत्नी के सऊदी अरब भागने पर एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार यह घटना तुमकूरु जिले की पीएच कालोनी में हुई। समीउल्ला नामक व्यक्ति की पत्नी साहिरा बानो प्रेमी के साथ सऊदी अरब भाग गई। 

पति के रोने और गुहार लगाने के बाद भी नहीं लौटी

वहां से उसने मस्ती करते हुए समीउल्ला को वीडियो काल की। पति के रोने और वापस आने की गुहार पर भी वह घर नहीं लौटी। इससे आहत समीउल्ला ने बच्चों से कहा कि उनकी मां कभी नहीं लौटेगी। फिर बच्चों को जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया। अस्पताल ले जाने के दौरान समीउल्ला की मौत हो गई। बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates