Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP ELECTION : इलेक्शन कमीशन ने बीजेपी MLA को चुनाव प्रचार से 24 घंटे के लिए रोका, नफरती भाषण…

UP ELECTION : इलेक्शन कमीशन ने बीजेपी MLA को चुनाव प्रचार से 24 घंटे के लिए रोका, नफरती भाषण…

Uttar Pradesh में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। छठा चरण 3 मार्च को है। इस बीच यह महत्वपूर्ण खबर आ रही है कि डुमरियागंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे BJP विधायक राघवेंद्र सिंह के प्रचार पर चुनाव आयोग ने 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है। सिंह ने एक विवादित नफरत भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो हिंदू उन्हें वोट नहीं देते उनकी रगों में मुस्लिम खून है। यह भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और समाज में नफरत फैलाने के लिए बीजेपी विधायक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

हिंदू वाहिनी के प्रभारी हैं बीजेपी विधायक राघवेंद्र सिंह

रिटनिर्ंग ऑफिसर दीपक मीणा ने कहा कि प्रतिबंध सोमवार सुबह छह बजे से लागू होगा और मंगलवार को सुबह छह बजे समाप्त होगा। इस दौरान राघवेंद्र सिंह को प्रचार करने नहीं दिया जाएगा। भाजपा विधायक ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि प्रतिबंध उनके विरोधियों की साजिश है। उन्होंने लिखा कि डूमरियागंज के लोग 3 मार्च को मतदान करके विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देंगे। राघवेंद्र सिंह हिंदू वाहिनी के प्रभारी हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित एक संगठन है।

Share this:

Latest Updates