Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़ गया 5 लाख का यह इनामी नक्सली, 3 जिलों में…

… और इस तरह पुलिस के हत्थे चढ़ गया 5 लाख का यह इनामी नक्सली, 3 जिलों में…

Jharkhand News  : गढ़वा पुलिस की सक्रियता की वजह से 20 अगस्त को 5 लाख का एक इनामी नक्सली दबोच लिया गया। गढ़वा और पलामू पुलिस के संयुक्त छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सली रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास को Arrest कर लिया है। नक्सली रविंद्र मेहता पलामू जिला के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव का रहने वाला है। वह भाकपा माओवादी का सब- जोनल कमांडर है।

गढ़वा, पलामू और लातेहार का था आतंक

पकडे गए उग्रवादी का गढ़वा, पलामू व लातेहार क्षेत्र में आतंक था। खौफ इतना कि लोग उसके नाम से ही कांप जाते थे। राज्य सरकार ने इसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख के इनाम घोषित कर रखा था। काफी दिनों से वह पुलिस की नजरों से बचा हुआ था।

पुलिस बताने से कर रही परहेज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविंद्र अपनी पत्नी को लेकर गढ़वा जिला के मझियांव थाना क्षेत्र में आया था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। इसी आधार पर पलामू और गढ़वा की पुलिस ने संयुक्त रुप से टीम बनाकर छापेमारी की। इसमें रविंद्र मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया। वैसे गिरफ्तारी को लेकर गढ़वा-पलामू की पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। बताया जाता है कि अज्ञात स्थल पर गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रविंद्र की गिरफ्तारी से नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को बड़ा झटका लगेगा और इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधि में कमी आएगी।

Share this:

Latest Updates