Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह देखते ही देखते नदी की तेज धार में बह गए 5 लोग, 2 की मिली डेड बॉडी, 3 की तलाश…

… और इस तरह देखते ही देखते नदी की तेज धार में बह गए 5 लोग, 2 की मिली डेड बॉडी, 3 की तलाश…

Jharkhand News  :  रामगढ़ जिले से अत्यंत दुखद खबर आई है। यहां हो रही भारी बारिश के कारण पतरातू के नलकारी नदी में अचानक आए तेज बहाव की चपेट में आकर 5 लोग बह गए। उनमें से दो की डेड बॉडी बरामद हुई है, तीन की तलाश जारी है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल सभी एक कार में सवार होकर घूमने निकले थे। सभी किलकारी नदी के किनारे खड़े थे कि अचानक आए पानी के बहाव के शिकार हो गए। जिस गाड़ी में वे सवार थे, वह भी बह गई। बहकर सभी गाड़ी समेत पतरातू डैम पहुंच गए।

पांचों लोग रांची के रहने वाले

जानकारी के अनुसार, सभी रांची के रहनेवाले थे। उनकी पहचान सुमित बहादुर, स्नेह स्मृति गाड़ी, डॉ देवाशीष तिग्गा, समीर कुमार और विवेक गौरव के रूप में की गई है। जिनके शव बरामद किए गए हैं, उनकी पहचान सुमित कुमार और उसकी मंगेतर स्नेह स्मृति गाड़ी के रूप में की गई है। स्मृति जमशेदपुर में एक बैंक में मैनेजर के रूप में कार्यरत थीं।

Share this:

Latest Updates