Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गिरिराज सिंह ने नीतीश पर किया जुबानी ब्लास्ट, बिहार को बता दिया आतंकियों का स्लीपर सेल, 10 अगस्त के पहले…

गिरिराज सिंह ने नीतीश पर किया जुबानी ब्लास्ट, बिहार को बता दिया आतंकियों का स्लीपर सेल, 10 अगस्त के पहले…

Bihar News  : सत्ता जाने के बाद बिहार में भाजपा की बौखलाहट स्वाभाविक है। नीतीश की पलटीमार राजनीति ने बीजेपी को आक्रामक बना दिया है। यह आक्रामकता जुबानी ब्लास्ट के रूप में गोपालगंज में 22 अगस्त को केंद्रीय ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के ‘मुखारविंद’ से सामने आया। 10 अगस्त के पहले भाजपा और जदयू के शासन में बिहार गिरिराज सिंह को स्वर्ग जैसा लग रहा था और अब आतंकियों का स्लीपर सेल बन गया है। 

‘आखिरी बार CM बने हैं नीतीश’

 भाजपा कार्यालय में बीजेपी के कद्दावर फायर ब्रांड नेता माननीय गिरिराज सिंह जी ने नीतीश कुमार पर तीखा निशाना साधा। कहा कि बिहार में अपराधियों का राज हो गया है। लगातार आपराधिक घटना से पूरे बिहार में भय का महौल है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आखिरी बार सीएम के तौर पर दिख रहे हैं। दोबारा सीएम नहीं बनेंगे। उनसे यह सवाल भी पूछा जाना चाहिए था कि अब बिहार में अगला सीएम कौन बनेगा।

Share this:

Latest Updates