Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तलाक की खबरों के बीच क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री ने बताई सच्चाई

तलाक की खबरों के बीच क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री ने बताई सच्चाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच संबंधों को लेकर खबरें पिछले दिनों प्रसारित हुई थीं। इससे दोनों के प्रशंसकों में हलचल मच गई थी। लोग आश्चर्य में पड़ गए थे कि इतनी जल्दी दोनों के बीच तलाक कैसे हो गया। इसके पीछे का कारण क्या है। इन हलचलों के बीच क्रिकेट और चैनल और उनकी पत्नी धनश्री को मीडिया के सामने आकर तलाक की खबरों का खंडन करना पड़ा। दोनों ने साफ तौर पर कहां कि हमारे संबंध जैसे पहले थे वैसे ही अभी भी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो बातें हम दोनों के बारे में कहीं जा रही हैं वह बिना सिर पर पैर की हैं। यह सूचना सत्य से परे हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर चहल की पत्नी ने जब अपना सरनेम चहल हटा लिया था तब से ही है अफवाह फैली थी। अब दोनों ने मीडिया में स्पष्ट कर दिया है कि उनके बीच सब कुछ सही चल रहा है।

धनश्री ने कहा- मैं बुरे दौर से गुजर रही हूं

पति- पत्नी के बीच संबंधों में दरार की खबरों के बाद धनश्री ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट जारी किया है। इसमें उन्होंने सारी सच्चाई बता दी है। धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने बताया है कि वह काफी बुरे दौर से गुजर रही हैं। उनके घुटने पर चोट लगी थी। वह अपनी लास्ट रील बनाने के दौरान चोटिल हुई थीं। इसके बाद से वह काफी दर्द से गुजर रही हैं। वह इस वक्त डांस करना तो दूर रोजमर्रा के बेहद जरूरी काम भी नहीं कर पा रही हैं। अभी उनका इलाज चल रहा है। 

Share this:

Latest Updates