Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पति ने पत्नी को गिफ्ट किया होम-मसाज, लेकिन घर पर आकर शख्स ने कर दिया बड़ा कांड 

पति ने पत्नी को गिफ्ट किया होम-मसाज, लेकिन घर पर आकर शख्स ने कर दिया बड़ा कांड 

दुनिया विचित्रता से भरी हुई है। इस दुनिया में अलग-अलग सोच और ख्याल के लोग भी मौजूद हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले एक दंपत्ति से जुड़ी यह घटना है। अपनी पत्नी के व्यवहार से खुश होकर यहां एक शख्स ने उसे होम मसाज गिफ्ट कर दिया। लेकिन जब मसाज करने वाला शख्स पहुंचा तो घर में सिर्फ महिला ही थी। उसके पति काम से घर से बाहर निकल गए थे। महिला का मसाज करने आया शख्स मसाज के दौरान अपने आप को रोक नहीं पाया और उक्त महिला के साथ उसने दुष्कर्म कर दिया। 

पीड़ित महिला को सता रहा डर, फिर न कर दे ऐसा कांड

बता दें कि महिला के पति ने सूथ ऐप से होम-मसाज बुक किया था। इस मामले में महिला ने ऐप के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेजों के अनूसार जांच के क्रम में यह बात सामने आई कि मसाज करने वाले शख्स ने पहले भी एक कस्टमर से दुष्कर्म किया था। महिला ने पिछले दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें इस बात का भय है कि वह ‘हैवान’ फिर से उनके घर आ जाएगा और दोबारा ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है। इस घटना के बाद उक्त महिला इतनी ज्यादा भयभीत है कि वह उस इलाके से अपना घर शिफ्ट करने जा रही है। 

ब्रुकलिन सुप्रीम कोर्ट में चल रहा मुकदमा

बताते चलें कि पति ने ही अपनी पत्नी के लिए मसाज बुक किया था। लेकिन मसाज के समय पति कुछ जरूरी काम से घर से बाहर चला गया था। इसी दौरान या घटना हो गई। ब्रुकलिन सुप्रीम कोर्ट में दर्ज मुकदमे के अनुसार पति का मसाज गिफ्ट पत्नी के लिए एक बुरा सपना बन गया है।

अदालत में दर्ज केस में बताया गया है कि मसाज करने वाले शख्स ने अपना एक फेक नाम ‘हर्नांडो गिराल्डो’ रखा था। हर्नांडो को इससे पहले भी एक महिला कस्टमर के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में दायर मुकदमे में महिला ने सूथ एप पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने हर्नांडो को हायर करने में नियमों का पालन नहीं किया। 

Share this:

Latest Updates