Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA-UKRAINE WAR : रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन जा सकते हैं लातविया के नागरिक, संसद ने दी…

RUSSIA-UKRAINE WAR : रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन जा सकते हैं लातविया के नागरिक, संसद ने दी…

Russia और Ukraine के बीच पांचवें दिन 28 फरवरी को भी जंग जारी है। यह सही है की वार्ता की पहल हो चुकी है। आज ही इसका नतीजा भी आ सकता है। इस बीच इंटरनेशनल मीडिया से एक बड़ी खबर यह आ रही है कि लातविया ने अपनी संसद में यह प्रस्ताव पारित कर दिया है कि यहां के नागरिक रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन जा सकते हैं।

अब तक 352 नागरिकों की मौत

युद्ध के दौरान यह महत्वपूर्ण बात है कि रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर यूक्रेन की सेना ने रोक कर रखा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। वहीं जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे। इधर, रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। इधर यह खबर भी मिल रही है कि रूस की सेना की ओर से कहा गया है कि अगर कोई भी नागरिक सुरक्षित कीव से बाहर जाना चाहता है, तो वह जा सकता है। उस पर हमला नहीं किया जाएगा। इससे पहले यूक्रेन की ओर से इस बात की पुष्टि की गई थी कि रूस की सेना ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है।

Share this:

Latest Updates