Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारतीय पोस्ट को उड़ाने आया था यह पाकिस्तानी Terrorist,  इंडियन आर्मी ने इस तरह दबोचा, उसने बताया.. 

भारतीय पोस्ट को उड़ाने आया था यह पाकिस्तानी Terrorist,  इंडियन आर्मी ने इस तरह दबोचा, उसने बताया.. 

National News : Indian Army (भारतीय सेना) ने एक पाकिस्तानी आतंकी (Terrorist) को गिरफ्तार (Arrest) किया है, जिसने बड़े खुलासे किए हैं। आतंकवादी ने बताया कि एक पाकिस्तानी कर्नल ने उसे भारतीय पोस्ट पर हमला करने के लिए 30 हजार पाकिस्तानी रुपये (10,980 भारतीय रुपये) दिए थे। यह बातें उसने वीडियो पर कबूल की है, जिसे न्यूज एजेंसी ने जारी किया है। यह आतंकवादी पहले भी भारतीय फौजों की गिरफ्त में आ चुका है। इस बार इसे राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास घुसपैठ के दौरान गिरफ्तार किया गया। इंडियन आर्मी की फायरिंग वह घायल हो गया था।

बॉर्डर की फेंसिंग काटते समय पकड़ा गया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 अगस्त को आतंकवादी तबारक हुसैन अपने 4-5 साथियों के साथ LoC बॉर्डर के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। वह भारतीय पोस्ट के करीब तार काटने की कोशिश कर रहा था, तभी जवानों ने उसे देख लिया। जवानों ने उसे ललकारा, इसके बाद तबराक ने भागने की कोशिश की। फायरिंग में वह घायल हो गया और जिंदा पकड़ा गया। उसके बाकी साथी घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग गए। घायल तबराक को तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। ठीक होने पर उसने बताया कि वह पाकिस्तान के कोटली जिले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने भारतीय पोस्ट पर हमले की साजिश का खुलासा किया।

2016 में भी हो चुका है गिरफ्तार

तबारक को 2016 में भी इसी इलाके में भारतीय सेना ने गिरफ्तार किया था। तब वह अपने भाई हारून अली के साथ आया था। हालांकि, तब सेना ने उसे मानवीयता के आधार पर रिहा कर दिया था। उसे नवंबर 2017 में पाकिस्तान वापस भेज दिया था।

Share this:

Latest Updates