Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सेवानिवृत्त आइएएस एमके सिंह की मौत के बाद उनके बैंक खाते से 50 लाख रुपए हड़पे, मुकदमा दर्ज

सेवानिवृत्त आइएएस एमके सिंह की मौत के बाद उनके बैंक खाते से 50 लाख रुपए हड़पे, मुकदमा दर्ज

ममता पाठक नामक एक महिला ने फर्जी दस्तावेज के सहारे सेवानिवृत्त आइएएस अफसर एमके सिंह की मौत के बाद उनकी 53 लाख 70 हजार 856 रुपये की एफडी की राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर करा ली है। इस मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव सलीना सिंह की शिकायत पर ममता पाठक के खिलाफ धाेखाधड़ी, जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एमके सिंह की पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

मध्य प्रदेश अंतर्गत काेलार थाना पुलिस के मुताबिक सलीना सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह रिटायर्ड आइएएस एमके सिंह की पत्नी हैं। एमके सिंह के दाे विधिक वारिस डा. महक सिंह एवं मन्नत सिंह हैं। ममता पाठक नाम की महिला ने स्वयं काे स्व. एमके सिंह की पत्नी बताते हुए विधिक उत्तराधिकारियाें की संपत्ति हड़प ली है। इसके लिए फर्जी दस्तावेजाें का उपयाेग किया गया है। शिकायत में आराेप लगाया गया है कि ममता पाठक ने एमके सिंह की मृत्यु के बाद मंदाकिनी कोलार में स्थित आइसीआइसीआइ बैंक में एमके सिंह के नाम जो खाता था, उसमें एमके सिंह के वारिस के रूप में स्वयं को प्रस्तुत किया।

महिला ने ऐसे किया फर्जीवाड़ा

 बैंक खाते से अपने खाते में राशि ट्रांसफर करने के लिए फर्जी आधार कार्ड लगाया, जिसमें पति के रूप में एमके सिंह का नाम लिखा है। बैंक ने इसी आधार पर एमके सिंह की एफडी और खाते में जमा अन्य राशि ममता पाठक के बताए खाते में ट्रांसफर कर दी। जांच में पता चला कि एमके सिंह का पता दानिश हिल्स व्यू 1/75 है, जबकि ममता पाठक का पता दानिश हिल्स व्यू 1/86 है। ममता पाठक ने 19 फरवरी 2021 को अपना आधार कार्ड इसी पते पर बनवाया था। मूल आधार कार्ड में ममता पाठक पिता सिद्धगोपाल पाठक (एसजी पाठक) लिखा हुआ है। जबकि इसी मूल आधार कार्ड को कूटरचित करते हुए ममता पाठक ने पति के नाम के आगे एमके सिंह लिख लिया था।

एमके सिंह की पत्नी सेवानिवृत्त आईएएस हैं 

सेवानिवृत्त आइएएस अफसर एमके सिंह का 14 मार्च 2022 को निधन हो गया है। एमके सिंह की पत्नी भी मप्र कैडर की वरिष्ठ आइएएस अधिकारी रहीं हैं। वह अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। उन्होंने पुलिस काे शिकायत की थी, जिसमें बताया था कि उनके पति की मौत 14 मार्च 2022 को हुई, जबकि ममता पाठक ने 2021 में खरीदे गए स्टाम्प पेपर पर उनके पति के नाम बैंक में जमा राशि, एफडी, जमीन व प्लाट अपने नाम कराने की वसीयत 23 मार्च को रजिस्टर्ड कराई है। सलीना सिंह की शिकायत पर चूनाभट्टी पुलिस ने एक प्लाट को डेढ़ करोड़ रुपये में बेचने के मामले में ममता पाठक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

Share this:

Latest Updates