Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और BJP के यह विधायक जी फिर चढ़ गए पुलिस के हत्थे, जानिए वजह…

… और BJP के यह विधायक जी फिर चढ़ गए पुलिस के हत्थे, जानिए वजह…

Telangana News : हैदराबाद पुलिस ने 25 अगस्त को BJP के निलंबित विधायक राजा सिंह को दो पुराने मामलों में नोटिस जारी करने के कुछ घंटे बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया है। पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उनकी फिर से गिरफ्तारी के लिए जारी विरोध के बीच पुलिस ने विधायक को उनके आवास से गिरफ्तार किया।

विधायक ने मंत्री को ठहराया दोषी

अपनी गिरफ्तारी से कुछ मिनट पहले, विधायक ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को हैदराबाद में कार्यक्रम करने की अनुमति देकर हैदराबाद में तनावपूर्ण स्थिति पैदा करने के लिए तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव को दोषी ठहराया। शनीनाथगंज और मंगलहट पुलिस थाने के पुलिस अधिकारियों ने सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत नोटिस जारी करने के कुछ घंटे बाद विधायक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों नोटिस पुराने मामलों को लेकर जारी किए गए थे।

Share this:

Latest Updates