Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today’s Rashifal & Panchang  : आज इन राशि वालों के भाग्य का खुलेगा ताला, 27 अगस्त 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

Today’s Rashifal & Panchang  : आज इन राशि वालों के भाग्य का खुलेगा ताला, 27 अगस्त 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

Rashifal of 27 August 2022 and 2 days panchang  : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह है। ग्रहों के प्रभाव के आधार पर राशियों पर का आकलन किया जाता है। आज शनिवार यानी 27 अगस्त 2000 22 है। आज हनुमान जी और शनिदेव का दिन है, इसलिए इनकी पूजा आराधना करनी चाहिए। आज

ग्रहों की स्थिति के अनुसार, मंगल और राहु मेष राशि में हैं। शुक्र और चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। शनि वक्री होकर मीन राशि में हैं। गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। अब पहले 2 दिनों का पंचांग फिर राशिफल का डिटेल।

27 अगस्त 2022 यानी शनिवार का पंचांग

भाद्रपद कृष्ण पक्ष अमावस्या, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), श्रावण | अमावस्या तिथि 01:47 PM तक उपरांत प्रतिपदा | नक्षत्र मघा 08:26 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी | शिव योग 02:06 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग | करण नाग 01:47 PM तक, बाद किस्तुघन 02:19 AM तक, बाद बव |

अगस्त 27 शनिवार को राहु 09:19 AM से 10:54 AM तक है | चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा।

28 अगस्त 2022 यानी रविवार का पंचांग

भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), भाद्रपद | प्रतिपदा तिथि 02:45 PM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 09:56 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी | सिद्ध योग 01:44 AM तक, उसके बाद साध्य योग | करण बव 02:45 PM तक, बाद बालव 03:06 AM तक, बाद कौलव | अगस्त 28 रविवार को राहु 05:10 PM से 06:44 PM तक है | 04:15 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

27 अगस्त 2022 का राशिफल

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यवसायिक लाभ होता रहेगा। सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। अपनो का साथ होगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहत अच्‍छी होगी। सुखद समय है लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मां काली की अराधना करें।

वृष-धन का आवक बढ़ा रहेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यवसायिक लाभ होता रहेगा। 

|

 मिथुन-ऊर्जा के केंद्र बने रहेंगे। ऊर्जा का संचार ऐसा होगा कि लोग आकर्षित होंगे आपकी ओर। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। प्रेम का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान का साथ होगा। व्‍यवसायिक लाभ होता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-खर्च इत्‍यादि में मन थोड़ा परेशान रहेगा। यद्यपि की शुभ कार्यों, फैशन आदि पर खर्च होगा। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में थोड़ी सी कलह या चिंता का विषय दिख रहा है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक भी मध्‍यम कहा जाएगा। मां काली की अराधना करते रहें। सफेद वस्‍तु अर्पित करें।

सिंह-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। सुखद समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम संतान मध्‍यम चल रहा है लेकिन व्‍यापार बहुत अच्‍छा चल रहा है। सफेद वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्‍तरी होगी। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। प्रेम, संतान, व्‍यवसाय, स्‍वास्‍थ्‍य सब अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

तुला-यात्रा में लाभ होगा। सुखद समय है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार आपका बहुत अच्‍छा दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा नहीं दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी ठीक चलेगा। काली मंदिर में सफेद वस्‍तु अर्पित करें।

धनु-शादी तय हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से खुशहाल समाचार मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

कुंभ-दिमागी चंचलता पर नियंत्रण रखें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। सुखद समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और संतान थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-भौतिक सुख सम्‍पदा में वृद्धि होगी। बड़ी खरीदारी के आसार दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान बहुत अच्‍छा है। व्‍यापार भी बहुत अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें।

Share this:

Latest Updates