Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bengal में मिला हथियारों का जखीरा, Coal Mafia के बॉडीगार्ड के घर…

Bengal में मिला हथियारों का जखीरा, Coal Mafia के बॉडीगार्ड के घर…

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। एक ही घर से एके47 समेत कई अत्याधुनिक हथियार जब्त किए गए  हैं। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तहत पांडेश्वर थाना इलाके के रामनगर 3 नंबर कोलियरी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पांडवेश्वर थाना की पुलिस ने एक कोयला माफिया के बॉडीगार्ड के घर छापामारी की। इसमें एके-47 के साथ कई अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।

एक शख्स गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ईस्ट अभिषेक गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 27 अगस्त को को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांडवेश्वर थाना इलाके से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की, जिसमें एके-47 समेत कई अत्याधुनिक हथियार मिले। सुनील पासवान उर्फ शोले (45) नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

क्या-क्या हुआ बरामद

सुनील के घर से एके 47 राइफल, दो देशी कार्बाइन, एक SBBL गन, एक बड़ी पाइप गन और 7.62mm का 8 राउंड कारतूस जब्त किया गया है। डीसी ने बताया कि आरोपी हथियारों को बेचने की फिराक में था। शुक्रवार की रात एक व्यक्ति इन हथियारों को खरीदने के लिए तीन नंबर इलाके में आया था। समय रहते पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। ईस्ट पुलिस ने छापामारी की और हथियारों को जब्त कर लिया।

Share this:

Latest Updates