Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह जहरीली शराब ने फिर ले ली 3 लोगों की जान, 2 बीमार

… और इस तरह जहरीली शराब ने फिर ले ली 3 लोगों की जान, 2 बीमार

Bihar News : वैशाली जिले में एक बार फिर तीन व्यक्तियों की संदिग्ध स्थिति में मौत की सूचना है। दो लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि सभी ने कल रात शराब पी थी। घटना राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के बीरपुर गांव की है। बता दें कि यह राज्य के डिप्टी चीफ मिनिस्टर तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है। बताया गया है कि जहरीली शराब पीने से पहले लोगों की आंखों की रोशनी गई। सूचना मिलने पर परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आखिर कैसे मिल रही शराब

मृतकों में रामा महतो उम्र 50 वर्ष, राम प्रवेश महतो उम्र 35 वर्ष, जंगली महतो उम्र 35 वर्ष शामिल हैं, जबकि पवन महतो और एक अन्य बीमार हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल में लगी है। लोगों के बीच एक बार फिर यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर इतनी मनाही के बावजूद शराब की बिक्री कैसे हो रही है।

5 लोगों ने पी थी शराब

मृतकों के परिजनों ने बताया है कि गांव में ही 5 लोगों ने शुक्रवार की देर शराब पी थी, जिसके बाद शनिवार की सुबह से सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद सभी को पटना के फतुहा में स्थित किसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अभी भी बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Share this:

Latest Updates