Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पत्नी की इस बात से पति हो गया इतना आक्रोशित की उंगली डालकर निकाल ली उसकी की आंख

पत्नी की इस बात से पति हो गया इतना आक्रोशित की उंगली डालकर निकाल ली उसकी की आंख

CHHATTISGARH NEWS : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला अंतर्गत उदयपुर थाना क्षेत्र के गांव केशगवां से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। पत्नी मानमति के बार-बार मायके जाने की प्रवृत्ति से आक्रोशित होकर पति देव प्रसाद ने पहले तो उसकी पिटाई करते हुए अधमरा कर दिया। इसके बाद उसने क्रूरता दिखाते हुए उंगली डालकर उसकी एक आंख निकाल ली। इतने से भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने हसुआ से निकाली हुई तो भी काट डाला और कटी हुई दाहिनी आंख को आग में डाल दिया। बरबर वारदात को अंजाम देने के बाद पति घर छोड़कर भाग गया। इस लोमहर्षक घटना की हर ओर और चर्चा हो रही है। इस घटना से लोग दंग हैं।

महिला की स्थिति गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

इस घटना के बाद महिला की सास वह देवर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उधर, महिला को गंभीर हालत में उदयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल ने उक्त महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पति के विरुद्ध हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। 

Share this:

Latest Updates