Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… तो गिरवा दीजिए बिहार सरकार, दिल्ली वाले खुश हो जाएंगे और आपको कुछ मिल जाएगा, CM नीतीश ने…

… तो गिरवा दीजिए बिहार सरकार, दिल्ली वाले खुश हो जाएंगे और आपको कुछ मिल जाएगा, CM नीतीश ने…

Bihar News  : चीफ मिनिस्टर (CM) नीतीश कुमार ने अपने प्रिय दोस्त और  BJP नेता सुशील कुमार मोदी के बयान पर कहा कि अगर सुशील जी कह रहे हैं तो कहिए सरकार गिरा दें, ताकि उनको फिर कोई जगह मिल जाए। सरकार बनी तो उनको कुछ नहीं नहीं बनाया। उसी के चलते तकलीफ थी। बड़े कष्ट में थे। अब मौका आया है तो बेचारे कुछ बोल रहे हैं तो उन्हें जरूर रोज बोलना चाहिए। रोज बोलेंगे तो अगर कहीं केंद्र वाले फिर खुश हो जाएं, उन्हें कुछ भी जाए तो बड़ी खुशी की बात होगी। बहुत अच्छा होगा। इसलिए वे रोज बोलते रहें। गोपालगंज में BJP के पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह बातें मीडिया से कहीं। वहां पत्रकारों ने जानना चाहा कि सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार गिरने का बयान दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने हंसते हुए कहा यह बातें कही।

सुभाष सिंह से था पुराना संबंध

 भाजपा विधायक सुभाष सिंह के पैतृक गांव ख्वाजेपुर में आयोजित श्राद्ध कर्म में सीएम ने कहा कि उनका सुभाष सिंह से पुराना संबंध था। अक्सर उनसे मुलाकात होती थी। जब तबीयत खराब थी तो उनका ख्याल रखा जा रहा था। वे जानकारी लेते रहते थे। बीच में बिल्कुल ठीक भी हो गए थे। अचानक उनका निधन हो गया। यह बहुत दुख की बात है। राजनीति अपनी जगह है। उनका संबंध व संपर्क बहुत पहले का था।

क्या कहा था सुशील मोदी ने

राज्य में महागठबंधन सरकार बनने के बाद से सुशील मोदी लगातार जदयू और राजद पर हमलावर हैं। राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने 26 अगस्त को कहा था कि राजद कभी भी बिहार सरकार गिरा सकता है। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को झटका देकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कभी भी अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बना सकते हैं।

Share this:

Latest Updates