Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हाथी पर चढ़ गए BJP के इ विधायक जी और करने लगे ताबड़तोड़ Firing, तब…

हाथी पर चढ़ गए BJP के इ विधायक जी और करने लगे ताबड़तोड़ Firing, तब…

Bihar viral video News : बेतिया के लौरिया से BJP के विधायक जी (MLA) विनय बिहारी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह हाथी पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे हाथी पर उनका एक बॉडीगार्ड भी बैठा हुआ है, जो विधायक को राइफल देते दिख रहा है। विधायक राइफल से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

कंस वध मेला में की फायरिंग

यह वीडियो अब सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपों में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगावां बाजार के समीप रमना मैदान परिसर का है। वहां 26 अगस्त को कंस वध मेला में विधायक ने हाथी पर सवार होकर राइफल से फायरिंग की।

SDPO ने कहा वीडियो सामने आने पर की जाएगी जांच

इस मामले में एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। वीडियो सामने आने पर जांच की जाएगी। वहीं विनय बिहारी ने बताया कि कंस वध मेले का आयोजन पुराने जमाने से होता आ रहा है। इस मौके पर शस्त्र की पूजा भी होती है। इसी परंपरा के तहत उन्होंने फायरिंग की है, लेकिन, विरोधियों ने साजिश के तहत वीडियो बनाकर मामले को दूसरा मोड़ दे दिया। विरोधी हमें बदनाम करना चाहते हैं।

Share this:

Latest Updates