Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और एकाएक ट्विटर पर ट्रेंड होने लगीं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, यह था कारण 

…और एकाएक ट्विटर पर ट्रेंड होने लगीं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, यह था कारण 

बॉलीवुड अभिनेत्री और प्रसिद्ध मॉडल उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुईं हैं। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। उर्वशी का नाम टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत से जोड़ा जाता रहा हैं। वह रविवार को दुबई में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच देखने पहुंची थीं। इसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाने लगा। इसके पीछे कारण बहुत पुराना है। 

कहा था क्रिकेट नहीं देखती और पहुंच गई स्टेडियम

गौरतलब है कि उर्वशी ने अपने किसी पुराने बयान में कहा था कि वह क्रिकेट नहीं देखती है। उर्वशी के इस बयान को लेकर अब उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा हैं। इसके अलावा उनको और ऋषभ पंत को लेकर भी खूब मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। वैसे रविवार को दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले टी-20 में मैच में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया था।  इस मैच को देखने के लिए उर्वशी रौतेला के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता विजय देवरकोंडा भी पहुंचे थे।

Share this:

Latest Updates