Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देश के चार महानगरों में दिवाली में लॉन्च होगी जियो की 5जी सेवा, जानें आपके शहर में कब होगी यह शुरू 

देश के चार महानगरों में दिवाली में लॉन्च होगी जियो की 5जी सेवा, जानें आपके शहर में कब होगी यह शुरू 

CORPORATE NEWS : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 45वीं एजीएम में सोमवार को कंपनी प्रमुख मुकेश अंबानी ने जियो की 5जी सर्विस लॉन्च करने सहित कई बड़ी घोषणाएं कीं। निवेशकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जियो की 5जी सर्विस देश के चार प्रमुख चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में दिवाली 2022 तक लॉन्च होगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 तक यह सेवा 18 महीनों के अंदर पूरे देश को मिलनी प्रारंभ हो जाएगी। इसे लागू करने के लिए शहरों और गांव में तीव्र गति से विस्तार किया जाएगा।

सस्ते 5G फोन के लिए गूगल के साथ चल रहा काम

मुकेश अंबानी ने कंपनी की 45वीं वार्षिक आम बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा कि जियो ने भारत में 5जी नेटवर्क के लिए क्वालकॉम के साथ साझेदारी की है। कंपनी काफी किफायती 5जी स्मार्टफोन व गूगल क्लाउड विकसित करने के लिए गूगल के साथ भी साझेदारी करने जा रही है। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और इंटेल कंपनियों के साथ साझेदारी पहले से है, लेकिन अब क्वालकॉम के साथ साझेदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल सस्ते 5जी फोन के लिए गूगल के साथ काम चल रहा है। जियो के पास स्पेक्ट्रम के सभी बैंड उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में कंपनी के मीडिया क्षेत्र के व्यवसाय में बेहतरीन बढ़ोतरी हुई। उन्होंने रिलायंस रिटेल के सालाना 2 लाख करोड़ रुपये टर्नओवर होने पर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

5जी सर्विस में दो लाख करोड़ रुपए का होगा निवेश

अंबानी ने आगे कहा कि जियो 5जी सर्विस में हमारी कंपनी 2 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी। पूरे देश में दिसंबर 2023 तक 5G सेवा मिलनी प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में जल्द ही जियो एक्सपीरियंस केंद्र खोले जाएंगे। जियो की 5जी सर्विस दुनिया में सबसे ज्यादा तेज होगी। जियो देश का नंबर वन डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर है, जबकि देश के हर तीन में से 2 घरों में जियो फाइबर का इस्तेमाल हो रहा है। रिलायंस ने 2.32 लाख नौकरियां दी हैं।

Share this:

Latest Updates